फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sport

अंकुर इलेवन ने 40 रनों से जीता फाइनल मैच

Wed, 17 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
sport
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र के खजुरी में चल रहे 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अंकुर इलेवन ने उदवंतनगर की टीम को 40 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले गोलू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गय।
विज्ञापन

मंगलवार को फाइनल मैच अंकुर इलेवन व उदवंतनगर के मध्य खेला गया। जिसमें अंकुर इलेवन की टीम ने उदवंतनगर को 40 रन से हरा दिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुर इलेवन की टीम ने 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उदवंतनगर की पूरी टीम मात्र 90 रनों पर ही ढेर हो गई और फाइनल मुकाबले को 40 रन से गवां दिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गोलू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। गोलू सिंह ने इस मैच में 10 गेंद खेलते हुए 36 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे। वहीं गेंदबाजी में भी तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन करने वाले उत्सव सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक अनुराग सिंह ने विजेता टीम को 15 हजार तो उप विजेता को सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बड़े सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed