फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid on sweets shops

मिठाई की दुकानों पर छापा, खोवा व पनीर के नमूने भरे

Wed, 18 Aug 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
raid on sweets shops
बाराबंकी। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही एफएसडीए की टीम भी सक्रिय हो गई है। अभिहीत अधिकारी की नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नौ दुकानों पर छापा मारकर खोवा, पनीर आदि के 13 नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि त्योहार पर मिलावटी मिठाईयों की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार, अनिल कुमार पाल, डॉ. राकेश कुमार, अरविंद सिंह, शंकर दयाल तिवारी की टीम ने सबसे पहले सफेदाबाद स्थित सावित्री स्वीट्स पर छापा मारा। टीम ने यहां से खोवा और पनीर का नमूना भरा।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही अन्य दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इसके अलावा टीम ने मसौली स्थित लक्ष्मी स्वीट्स कुंदा से खोवा, सफेदाबाद स्थित ओमप्रकाश की दुकान से चटनी, नीरज स्वीट्स से बर्फी, पीहू स्वीट्स से खोवा व खोवा से निर्मित मिठाई, विकास की दुकान से मोतीचूर का लड्डू, रामकुमार की दुकान से पेड़ा, बृजेश की दुकान से बादाम रोल और मसौली स्थित अजय गुप्ता की दुकान से खोवा से निर्मित मिठाईयों का नमूना भरकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि इस दौरान नौ दुकानों पर छापा मारा गया और कुल 13 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार पर मिलावटी मिठाईयों की बिक्री होते पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed