{"_id":"6b00b116275b4d860a0b7555","slug":"10000-devotees-performed-the-satnami-panchkosi-parikrama-barabanki-news-c-315-1-brb1042-184893-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 10 हजार भक्तों ने की सतनामी पंचकोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 10 हजार भक्तों ने की सतनामी पंचकोसी परिक्रमा
Sat, 21 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम सतनामी पंचकोसी परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुु। संवाद
कोटवाधाम। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को सतनाम संप्रदाय के आदि प्रवर्तक समर्थ साहब जगजीवन दास की तपोस्थली कोटवाधाम में आस्था का अद्भुत संगम दिखा। 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सतनामी पंचकोसी परिक्रमा के आठवें आयोजन में उत्साह से भाग लिया।
श्रद्धालु भगवा ध्वज हाथों में लिए और बाबा के जयकारे लगाते हुए करीब पांच कोस की धार्मिक यात्रा पर निकले। पूरा क्षेत्र सतनाम जय, बड़े बाबा की जय के उद्घोष से गूंज उठा। सुबह आठ बजे तक हजारों श्रद्धालु मंदिर के पश्चिमी फाटक पर एकत्र हो गए थे।
सभी ने बाबा की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। महिला, पुरुष और बच्चों ने नंगे पैर भजन-कीर्तन करते हुए परिक्रमा पूरी की। कई पुरुष बच्चों को कंधे पर बैठाकर यात्रा करते दिखे।
विज्ञापन
परिक्रमा कोटवाधाम से शुरू होकर बाबा पितामह दास बाग पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु साहब मोती दास मंदिर, कटेहरा स्थित प्राचीन देवी माता मंदिर और अमरा गांव होते हुए सरदहा धाम गए। सरदहा धाम में साहब शोभादास के दर्शन के बाद सरयू नदी तट पर आचमन किया।
परिक्रमा के मुख्य आयोजक बाबा कमलेश दास और प्रेमदास ने बताया कि 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भागीदारी की। सुरक्षा के लिए बदोसराय पुलिस की टीम मौजूद रही। परिक्रमा में प्रमुख रूप से महंत अखिलेश दास, रवि वर्मा, सतनाम दास, मयंक बाजपेयी, शेषनारायण तिवारी और पप्पू वर्मा आदि शामिल रहे।