फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at petrol pump

पेट्रोल पंपों पर पड़ा छापा, नहीं मिले अग्निशमन यंत्र

Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
raid at petrol pump
बाराबंकी। जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ मंगलवार को जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। एक पेट्रोल पंप पर निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। जिस पर तीनों पंप संचालकों के साथ ही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी की इस कार्रवाई से अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विश्वनाथ यादव और पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर के साथ बीजेमऊ के निकट सतरिख रोड पर स्थित अमर फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां पर नियमानुसार एए-4 एफ के तहत लगाया जाने वाला अग्निशमन यंत्र लगा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

वहीं भिटौली स्थित हमारा पेट्रोल पंप की जांच की गई तो यहां पर भी नियमानुसार अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था। इसके अलावा यहां जो निर्माण कराया जा रहा था उसका नक्शा पास है कि नहीं, इसका भी कोई प्रपत्र पंप संचालक नहीं दिखा पाए। वहीं पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों में ताला पड़ा देख डीएसओ ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने शहर स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप की भी जांच की। यहां पर मौजूद पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएसओ ने बताया कि तीन पेट्रोल पंपों की जांच की गई है। इस दौरान कई प्रकार की खामियां पाए जाने पर संचालकों के साथ ही कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed