फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

फैक्टरी में मजदूर की मौत, गेट पर हंगामा

Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। देवा मार्ग पर फैक्टरी में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे फैक्टरी मालिक ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जंहागीराबाद क्षेत्र में चंदौली स्थित अमरीन बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में काम करने वाले कैलाश गौतम (30) निवासी देवा की संदिग्ध हालात में मंगलवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद उनके समर्थन में पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों के साथ फैक्टरी गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान पहुंचे फैक्टरी के मालिक अमरेश टंडन ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। फैक्टरी मालिक की तरफ से पीड़ित को राहत देते हुए बताया गया है कि मृतक की पत्नी को जीवन भर 10 हजार रुपये महीना और सभी चारों बच्चों में हर एक को एक लाख रुपया और बच्चों की पढ़ाई हाईस्कूल तक कराई जाएगी। इसके लिए लिखित में भी मृतक की पत्नी को एक कॉपी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शीला ने बताया कि फैैक्टरी प्रशासन ने हमारे बच्चों का ख्याल रखा है। उस नाते हम कार्यवाही नहीं चाहते। फैक्टरी के सुपरवाइजर के मुताबिक, मंगलवार को सुबह वह कंपनी की मशीनों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कैलाश की उनसे भेंट हुई। सब कुछ ठीक था।

कुछ देर बाद कैलाश के पेट में दर्द की शिकायत मिली। मौके पर पता चला उसकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी। एसओ दर्शन यादव का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। इसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed