{"_id":"684dd11a17786f86b803de98","slug":"panchayat-buildings-will-be-digital-public-service-center-facilities-will-be-available-barabanki-news-c-315-slko1012-141565-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पंचायत भवन होंगे डिजिटल, मिलेगी जनसेवा केंद्र की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पंचायत भवन होंगे डिजिटल, मिलेगी जनसेवा केंद्र की सुविधा
Sun, 15 Jun 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ब्लॉक की सभी पंचायतों में जल्दी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके लिए पंचायत भवनों को वाईफाई सेवा युक्त बनाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से उसकी सुरक्षा निगरानी भी होगी। पंचायत भवनों में वाईफाई, सीसीटीवी कैमरा, मॉड्यूलर फर्नीचर, डिजिटल रजिस्टर, इन्वर्टर बैकअप की सुविधा भी होगी।
ब्लॉक हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत सिधियावां व कमेला को माॅडल पंचायत कार्यालय के रूप में विकसित किया गया है। इनकी तर्ज पर ही अब अन्य गांवों के पंचायत भवनों में ज्ञानगांव लाइब्रेरी, डिजिटल सूचना पटल, एलईडी प्रकाश व्यवस्था के साथ बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित प्रशासन लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पंचायत भवन को मिनी जनसेवा केंद्र के तौर पर विकसित करने से ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। त्वरित व सहज सेवाएं मिलने से सरकार की योजनाओं को भी प्रभावी स्तर पर संचालित करने में मदद मिलेगी। डिजिटल सुविधा मिलने से गांव भी स्मार्ट बनेगा।