फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat

जिले की 392 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

Sat, 13 Feb 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
panchayat
बाराबंकी। प्रधान पद के आरक्षण को लेकर तस्वीर अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। शासन ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों के सापेक्ष पदों के आरक्षण की संख्या जारी कर दी है। ऐसे में जिले के 1161 पंचायतों में 392 का प्रतिनिधित्व महिलाएं करेंगी। वहीं 261 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति, 311 पिछड़ा वर्ग व अनारक्षित वर्ग के 589 पंचायतें आरक्षित की गईं।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉक में 1161 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से शुक्रवार को शासन ने जो आरक्षण की संख्या जारी की है। उसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गईं 261 ग्राम पंचायतों में 92 महिलाएं उम्मीदवार होंगी। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 311 में 110 पर महिलाएं अपना प्रतिनिधित्व करेंगी। अनारक्षित की गईं 599 ग्राम पंचायतों में 190 पर अनारक्षित महिला प्रधान पंचायत की बागडोर संभालेगी। हालांकि अब ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि देर रात जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरक्षण के संबंध में कोई सूची जारी नहीं की गई है। शासन से आरक्षण अब संख्या की सूची उपलब्ध कराई गई है। उधर, ब्लॉक प्रमुख के पदों की आरक्षण की संख्या भी जारी की गई है। जिले में 15 ब्लॉक हैं। इसमें से सात अनारक्षित, पांच पिछड़ा वर्ग व चार अनुसूचित जाति के ब्लॉक प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे स्तर से आरक्षण के संबंध में कोई सूची जारी नहीं की गई। प्रक्रिया चल रही है। समय से आरक्षण की सूची जारी की जाएगी।
-डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed