फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। एक को गंभीर दशा में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को अंबेडकरनगर की जलालपुर सीएचसी में तैनात संविदा एलटी राजेश कुमार व स्वीपर सोनू अपने साथी भीटी निवासी अजय और प्रतापगढ़ के सुरेंद्र यादव (22) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी. 43 पर तेेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बैरीकेड तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर चारों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां इलाज के दौरान सुरेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। भीटी के अजय कुमार को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक व गंभीर घायल युवक कार में पीछे की सीट पर बैठे थे जबकि कार चालक व बगल में उसके बगल में बैठे युवक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक पलटने से लगा जाम
बाराबंकी। शहर में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पैसार के पास चोकर लेकर जा रहा एक ट्रक सोमवार दोपहर पलट गया। इससे इस सड़क पर यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इससे दोनों ओर जाम की समस्या बनी रही। बताते हैं कि चोकर भीगने से ट्रक का लोड बढ़ गया और वह असंतुलित होकर पलट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed