फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang misdeed victim in Barabanki died during treatment in hospital

UP: 16 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग, बच न सकी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता; दरिंदे वीडियो बना कर रहे थे प्रताड़ित

Thu, 17 Jul 2025 04:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Jul 2025 04:40 AM IST
सार

आरोप है कि पीड़िता की सहेली की मिलीभगत से गांव के ही दो युवकों विनोद और उस्मान ने महिला को रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर महिला ने कीटनाशक पी लिया था। 

विज्ञापन
Gang misdeed victim in Barabanki died during treatment in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

असंद्रा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला ने अस्पताल में 16 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी उस्मान विदेश भाग गया है। पुलिस ने महिला की सहेली शांति और सहेली के प्रेमी विनोद को गिरफ्तार किया है। उस्मान के भारत प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। गिरफ्तार विनोद भाजपा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके एक नेता का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन

महिला के पति के अनुसार वह काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सात जून को उनकी पत्नी अपनी सहेली शांति के साथ पास के ही एक गांव में निमंत्रण में जा रही थीं। रास्ते में सहेली की मिलीभगत से गांव के ही विनोद और उस्मान ने पत्नी को रोक लिया और उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने पहली जुलाई को कीटनाशक पी लिया था। अस्पताल में भर्ती पत्नी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उनका बेटा करीब पांच साल का है।

विज्ञापन

परिजनों ने तीन दिन पहले असंद्रा थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी उस्मान सऊदी अरब में है और उसे वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। फिलहाल शांति और विनोद को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: बेटा बना हैवान...65 वर्षीय मां पर डोल गई नीयत, रात में सोते समय की ऐसी हरकत; ग्रामीणों का भी खौल उठा खून


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed