{"_id":"41d30a7d36bdbecfd17d236ff1baf8ef","slug":"wall-collapses-dies-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम छावनी मजरे बैरानामऊ मंझारी निवासी अवधराम सोमवार को अपनी कच्ची दीवार पर छप्पर चढ़ा रहे थे। गांव वाले छप्पर चढ़ाकर लौट गए। इसके बाद अवधराम किसी काम से खेत चले गए। वहां से लौटे तो देखा कि छप्पर में रस्सी नहीं बंधी है। जिसके बाद वह बड़ेर से छप्पर में रस्सी बांधने लगे। तभी अचानक दीवार ढह गई। अवधराम दीवार व छप्पर के मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में अवधराम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन