फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncontrollable truck hit the pole, climbed 11 road shops

बेकाबू ट्रक पोल से टकराया, 11 गुमटियों को रौंदा

Fri, 22 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 22 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hit the pole, climbed 11 road shops
बेकाबू ट्रक पोल से टकराया - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में लखनऊ मार्ग से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया तथा पटरी पर मौजूद दुकानों को रौंदता हुआ गड्ढे में चला गया। तेज गति की टक्कर से विद्युत पोल टूटने से विद्युत तार नीचे गिर गए। घटना के दौरान बिजली चालू होने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से पावर कॉर्पोरेशन को फोन कर विद्युत आपूर्ति ठप कराई गई। घटना के बाद से आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने तक ट्रक चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग से आम लाद कर वाराणसी जा रहा ट्रक कस्बे में अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टक्कर मारते हुए मार्ग के समीप स्थित पुराने तालाब समीप गड्ढे में चला गया। तेज गति से आए ट्रक की चपेट में आकर मार्ग की पटरी पर छप्पर व गुमटी रख कर अंडा, मुर्गी सब्जी आदि का व्यवसाय कर रहे 11 पटरी दुकानों को रौंद कर तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता इबरार, शम्मी, रियाज, बांबे टेलर्स का छप्पर कय्यूम की अंडे की दुकान, मोटे बिरयानी की दुकान व रुई मशीन, सलमान की मछली दुकान, बकरीदी व मैफूज की बकरे तथा भाई लाल की लाई, चना व बताशा की दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। रात को हुए हादसे में कोई व्यवसायी अपनी दुकानों में मौजूद नहीं था।

विद्युत पोल टूटने पर आपूर्ति लाइन व लव मास्टर समेत कई लोगों की केबल टूट कर नीचे गिर गई। दुर्घटना के कारण आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी को फोन कर आपूर्ति ठप कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।


विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए विद्युतकर्मी सुबह से पोल व लाइन को दुरुस्त करने में जुटे है। विद्युत उपखंड अधिकारी जेपी गौतम ने कहा पोल व तार टूटने की शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई है। उन्होंने कहा शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति दुरुस्त करा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed