{"_id":"573a13484f1c1b644eac7591","slug":"police-played-a-key-role-in-raising-fame-of-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा का इकबाल बुलंद करने में खाकी ने निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा का इकबाल बुलंद करने में खाकी ने निभाई अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को सम्मानित करता बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पैदा करवाने के नाम पर लोगों का शोषण करने वाले बाबा परमानंद का इकबाल बुलंद करने में सबसे अहम भूमिका पुलिस की बताई जा रही है। ऊपर से पड़े किसी दबाव अथवा निजी स्वार्थ की पूर्ति का मामला रहा हो या फिर कुछ और, लेकिन जिस तरीके से स्थानीय पुलिस व अफसरों ने बाबा की महिमा का खुलेआम बखान किया उससे लोगों का विश्वास धीरे-धीरे अडिग होता गया।
पुलिस अफसरों द्वारा बाबा की ब्रांडिंग किए जाने का ही नतीजा था कि बाबा के विरोधी व बागी चुप्पी साध लेते थे और आश्रम पर आने वाले निसंतान भक्तों की इस ढोंगी बाबा पर पूरी आस्था हो जाती थी। बाबा के आश्रम में लगी पुलिस व अफसरों की होर्डिंग्स से लेकर एलबमों में सजी फोटो इसका जीता जागता उदाहरण है।
ये पुलिसकर्मी भले ही बाबा की इस धूर्त चाल से अनभिज्ञ रहे हों लेकिन बाबा परमानंद ने बड़ी ही चालाकी से पुलिस से अपनी ब्रांडिंग कराकर एक मामूली झोलाछाप डॉक्टर से एक तथाकथित स्वामी परमानंद तक का सफर एक ही झटके में तय करता चला गया। ग्रामीणों की मानें तो बाबा ने पुलिस को ढाल बनाकर फर्श से अर्श तक बड़ी आसानी से पहुंच गया।
विज्ञापन
केस- 1
पैरों में गिरे कोतवाल
बाबा परमानंद के आश्रम में तत्कालीन देवा कोतवाल रहे मोहन वर्मा की बाबा के साथ होर्डिंग्स लगी है। जिसमें एक में कोतवाल मोहन वर्मा (अब फतेहपुर कोतवाल) बाबा के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में बाबा परमानंद का हाथ कोतवाल के सिर पर नजर आ रहा है।
केस-2
बाबा की तारीफ करते रामजी यादव
आश्रम मेें ही लगी एक और होर्डिंग्स में तत्कालीन कोतवाल रामजी यादव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आ रहे हैं। वीडियो मे रामजी यादव बाबा की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। जिसमें खास तौर पर बता रहे हैं कि बाबा कितने चमत्कारी हैं
केस-3
खूब किया महिमा मंडित
आश्रम मे लगी एक होर्डिंग्स में तत्कालीन कोतवाल एसएम खान भी बाबा की ब्रांडिंग करते साफ दिख रहे हैं। इन्होंने भी अन्य पुलिसकर्मियों की भांति ही बाबा को भक्तों के बीच में जमकर महिमा मंडित किया है।
केस-4
बाबा का हाथ खाकी वालों के सिर पर
आश्रम में लगी एक अन्य फोटो में कुछ पुलिस कर्मियों को बावर्दी दुरुस्त होकर पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ बाबा के कदमों में बैठे दिख रहे हैं और आशीर्वाद की मुद्रा में बाबा का हाथ उनके सिर पर है। ग्रामीणों की मानें तो यह तस्वीरें को सिर्फ बानगी भर हैं। पर असल में बाबा की इस तिलिस्मी दुनिया की बड़ी शिल्पकार खाकी वर्दी ही है, इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
आश्रम में पसरा सन्नाटा
रविवार को आश्रम पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को यहां से भक्तों के पलायन व बाबा की एक खास शिष्या का पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद अब यहां सिर्फ पुलिस का पहरा ही दिख रहा है। वर्तमान में यह चर्चित आश्रम और पूर्व में रही इसकी गतिविधियों की चर्चा चरम पर है।