{"_id":"5b181abe4f1c1baf6e8b6a24","slug":"physically-handicapped-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, छह जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की ठोकर लगने से घायल बालक के नाराज परिवारीजनों ने दिव्यांग युवक को उसकी किराना की दुकान से घसीटकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यही नहीं आरोपियों ने युवक के परिवारीजनों पर भी हमला बोल दिया जिससे परिवार के छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी व सीओ मौके पर पहुंचकर जायजा लेने के साथ लोगों के बयान दर्ज किए है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा मजरे लोहारपुर निवासी देवकली प्रसाद मिश्र (32) पुत्र नत्थाराम बुधवार की सुबह बाइकसे घर जा रहा था तभी इसी गांव के निवासी राकेश अवस्थी का पुत्र दुर्गेश अचानक बाइक के सामने आकर घायल हो गया। बालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाने के बाद देवकली क्षेत्र के भेरिया चैराहे पर स्थित अपनी किराने की दुकान खोलने चला गया। कुछ ही देर बाद चोट खाए बालक के परिवारीजन व उनके सहयोगी एकत्र हुए और मेंथा की टंकी पर पेराई कर रहे देवकली के परिवारीजनों नत्थाराम, अमरीश, छोट्टे, गंगास्वरूप, मोहित व अनुज की लाठी डंडों से हमला कर दिया और मारा पीटा। जब वहां देवकली प्रसाद नहीं मिला तो विपक्षी देवकली की किराने की दुकान आ धमके।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने देवकली को दुकान से घसीट कर बाहर निकाला और लाठी डंडों व ईट गुम्मों से उसे पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को पता चली तो पूरे गांव में कोहराम गच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। हालांकि देवकली की बाइक से जो लड़का घायल हुआ था उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन