{"_id":"59ad9c504f1c1bf5278b51eb","slug":"naughty-shot-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोली मार कर हत्या
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हावपुर गांव में सोमवार देर रात खेत में छुपे बदमाशों को खदेड़ने गए अधेड़ पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ था। घटना को देखकर गांव के कामता प्रसाद गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हावपुर गांव में सोमवार देर शाम शौच के लिए गए राम प्रसाद यादव (38) वर्ष पुत्र मैकूलाल देखा कि धान के खेत में कुछ संदिग्ध बदमाश बैठे हुए है। चुपके से लौटकर उसने गांव के लोगों से बताया तभी उसके साथ पिंटू, सुशील व ज्ञान समेत कई लोग बदमाशों को भगाने के लिए निकल पडे़।
गांव से 25 मीटर दूर धान के खेत के पास पहुंचे थे तभी बदमाशों ने फायर झोंक दिया। आगे होने के कारण राम प्रसाद के सिर में दो गोलियां लगी। लोगों के शोर व फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राम प्रसाद खून से लथपथ पडे़ थे।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर भागे पर रास्ते में जहांगीराबाद के पास उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोस के ही कामता प्रसाद यादव बेहोश हो गए। घटना के काफी समय के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब तक पहुंचती बदमाश मौके से भाग खडे़ हुए। गांव के प्रधान कैलाश ने बताया कि कल रात कामता के यहां चोरी हुई थी। उससे गांव वाले सतर्क थे। चोर समझकर लोग भगाने गए तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद ग्रामीण यह भी चर्चा कर रहे थे कि कामता प्रसाद का बहु को लेकर चल रहे विवाद के कारण नहामऊ के कुछ बदमाश उनके घर हमला करना चाहते थे। उन्हीं लोगों पर कल रात चोरी की घटना को अंजाम देने का शक किया जा रहा है। सच क्या है यह पुलिस भी देर रात तक बताने की स्थित में नही थी।