{"_id":"572f7dda4f1c1b01045cdb18","slug":"injured-two-brothers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल दो भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दशहराबाग मोहल्ले में गत एक मई को कार में गैस भरने के दौरान लगी आग में झुलसे दो सगे भाईयोें की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दोनों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। सगे भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दशहराबाग मोहल्ले में एक मई को कार में अवैध तरीके से घरेलू गैस भरने के दौरान अचानक आग लग गई थी। उसकी चपेट में आने से अंकित (24) निवासी चंदौली जैदपुर, मनोज विश्वकर्मा (40) व उसका छोटा भाई रूपेश विश्वकर्मा (32) निवासी दशहराबाग व विजय सिंह (45) निवासी आवास विकास कालोनी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर शनिवार को मनोज व रूपेश की मौत हो गई। दो भाइयों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। रूपेश का बीते साल दिसंबर माह में ही विवाह हुआ था।