{"_id":"983058a6aa3d673b38dad1bb6917362f","slug":"dm-sp-s-convoy-stoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी के काफिले पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम-एसपी के काफिले पर पथराव
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ के सरांय चंदेल मतदान केंद्र के अंदर शनिवार को वोटरों को रुपये बांट रही प्रधान प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर समर्थक भड़क गए और डीएम व एसपी के काफिले पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठियां भांजकर स्थिति नियंत्रित की। घटना में डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में प्रधान प्रत्याशी व पति समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।
तृतीय चरण के चुनाव में सुबेहा थाना क्षेत्र की खानपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सरांय चंदेल में बूथ संख्या 37 व 38 पर शनिवार को मतदान हो रहा था। इसी दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप पर एजेंटों में आपस में विवाद होने लगा। जिसकी शिकायत प्रत्याशी निरूपमा सिंह ने कंट्रोल रूम व डीएम को फोन करके दी। जब डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे तथा उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने गांव की ही दूसरी प्रधान प्रत्याशी सरिता सिंह व उनके पति पूर्व प्रधान अवधेश सिंह चंदेल को हिरासत में ले लिया।
आरोप था कि वह मतदान केंद्र के अंदर ही वोटरों को रुपये बांट रहे थे। प्रत्याशी और उसके पति को हिरासत में लेेने पर उग्र समर्थकों की भीड़ ने डीएम व एसपी के काफिले पर जबर्दस्त पथराव शुरू कर दिया। भीड़ बेकाबू होती देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तो कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रण में आ गई।
विज्ञापन
पथराव मेें डीएम व एसपी बाल-बाल बच गए। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि खानपुर ग्राम पंचायत के सराय चंदेल मतदान केंद्र पर प्रधान पद की प्रत्याशी द्वारा मतदान केंद्र के अंदर पैसा बांटने की शिकायत पर एसपी के साथ मौके पर जांच करने गया था। शिकायत सही मिलने पर प्रत्याशी व उसके पति को गिरफ्तार किया गया। इसी बीच भीड़ पथराव करने लगी तो पुलिस को लाठियां भांजकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।