{"_id":"5840649a4f1c1b2d1ede781d","slug":"bike-riders-hit-the-truck-rammed-into-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को टक्कर मार स्कूल में घुसा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को टक्कर मार स्कूल में घुसा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को टक्कर मार स्कूल में घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर लौट रहे एक युवक को गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आनियंत्रित होकर ट्रक पास के प्राथमिक विद्यालय में जा घुसा। गनीमत यह रही कि उस समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने इस बीच चिकित्सकों के साथ अभद्रता भी की।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भोकसा निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र छोटेलाल बाइक से सतरिख गया हुआ था। घर लौटते समय जरमापुर के पास पीछे से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। उसके बाद आनियंत्रित होकर ट्रक प्राथमिक विद्यालय जरमापुर की बाउंड्रीवाल को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जिस समय ट्रक अंदर घुसा उस समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे। हादसे में घायल युवक को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. राघवेंद्र सिंह ने मरीज की हालत गंभीर देखते उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
परिवारीजनों ने चिकित्सक के साथ की अभद्रता
इमरजेंसी में तैनात डॉ. राघवेंद्र सिंह का आरोप है कि हादसे में घायल युवक का उपचार किया जा रहा था। तभी दो युवको शराब के नशे में धुत होकर इमरजेंसी में आ गए और हंगामा करने लगे। दोनों युवकों ने अपशब्द भी कहे और अभद्रता भी की। हाथापाई पर उतारू होता देख मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 100 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अपने साथ ले गई और कुछ देर बाद दोनों को लिखित शिकायत न होने के चलते हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात तीन होमगार्ड सुखमीलाल, रामयश व सुखसागर हाजिरी लगाकर ड्यूृटी से नदारत थे।
विज्ञापन
इमरजेंसी में बवाल करने की सूचना पर पुलिस को भेजकर दो युवकों को पकड़ कर कोतवाली लाया गया है। चिकित्सक द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -बीपी यादव, शहर कोतवाल।