{"_id":"577aa63e4f1c1b700c7fa151","slug":"adulterated-wine-factory-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बनाने का कारखाना पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावटी शराब बनाने का कारखाना पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में हरियाणा की शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की टीम ने शहर के एक मोहल्ले में सोमवार शाम छापेमारी करते हुए वहां से मिलावटी शराब बनाने का कारखाना पकड़ा है। हालांकि आबकारी टीम के हत्थे मुख्य आरोपी नहीं लग सका है। आरोपी के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
ब्रांडेड के नाम पर मिलावटी शराब पिलाने के कारोबार का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। शहर से सटे जीतनगर मोहल्ले में एक घर में सोमवार शाम छह बजे आबकारी टीम ने छापेमारी कर यहां किराए के मकान में रहने वाले अमन जायसवाल के घर से करीब 44 बोतल हरियाणा की शराब और 3111 होलोग्राम बरामद किया है।
साथी यूपी में बिकने को मान्य तीन ब्रांड के करीब 20 पौव्वे और विभिन्न ब्रांड करीब 600 ढक्कन भी बरामद किए हैं। मिलावटी शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला ढाई बोतल कैरोमल केमिकल भी मिला है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय यादव के निर्देश पर निरीक्षक राजनाथ यादव, विनोद मौर्या, रामकिशुन, हरिकेश शुक्ला आदि की टीम ने यह कार्रवाई की। आबकारी अधिकारी का कहना है कि घर में बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब बनाकर उसे बाहर सप्लाई करने का काम हो रहा था। मौके से मुख्य आरोपी भाग निकला है।