{"_id":"5cfab8adbdec22074363a68f","slug":"155993514218-barabanki-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी। कूटरचित दस्तावेज के सहारे भूमि हथियाने के मामले में हलका लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर लोनीकटरा पुलिस ने दर्ज की।
रिपोर्ट के मुताबिक लोनीकटरा के अलादादपुर गांव में राजाराम की संपत्ति की वारिस उनकी इकलौती पुत्री ज्ञानवती है। राजाराम की मौत के बाद उसके भतीजे रामजस, इंद्रपाल, रामसुरेंद्र, घनश्याम व जगदीश प्रसाद ने खुद को वारिस दर्शाते हुए भूमि अपने नाम पर दर्ज करा ली। राजाराम की पत्नी रामप्यारी की मौत के बाद भूमि की वरासत अपने नाम पर कराने गई ज्ञानवती को पता चला कि पिता की संपति दूसरों के नाम पर दर्ज है। ज्ञानवती के पुत्र लदई का पुरवा निवासी साकेत कुमार ने तत्कालीन हलका लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत से अभिलेखो में हेराफेरी कर भूमि दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित सात के विरुद्ध कूट रचित दस्तावेज के सहारे जलासाजी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने बताया कि कोर्ट के आदेश से तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।