फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अवैध खनन, जमीनों पर हो रहे कब्जे के विरोध में किसानों ने घेरा थाना

अवैध खनन, जमीनों पर हो रहे कब्जे के विरोध में किसानों ने घेरा थाना

Thu, 31 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन, जमीनों पर हो रहे कब्जे के विरोध में किसानों ने घेरा थाना
क्षेत्र में हो रहे अवैैध खनन, ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा और बढ़ते आपराधिक मामलों के विरोध में आक्रोशित किसानों ने मोहम्मदपुर खाला थाने का घेराव कर दिया। किसानों को उग्र होता देख थानाध्यक्ष ने सभी मामलों का निस्तारण कराने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन


आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं छुट्टा मवेशियों को पकड़कर तहसील ले जाकर कर्मचारियों की कुर्सी में बांधने की अपील की।

विकास खंड सूरतगंज अध्यक्ष अमर सिंह व तहसील अध्यक्ष शारदा बक्स के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान मोहम्मदपुर खाला थाने पहुंच गए। पुलिस के रवैये से आक्रोशित किसानों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


धरने पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह ने किसानों से उनकी समस्याएं पूछी। किसानों में मुख्य मुद्दा दौलतपुर के सुखनिंदर कौर की भूमि पर कब्जा किया जाना और उसके साथ हुए लूट का मुकदमा न लिखे जाने के प्रति खासा आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरैया में बैनामे की भूमि पर विपक्षियों द्वारा दीवार बनाने, पुलिस पर अवैध वसूली किए जाने, क्षेत्र में हो रहे खनन आदि समस्याओं को निस्तारित कराने की मांग की। किसानों को उग्र होता देख मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने उनसे शिकायत पत्र लेते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।


तब जाकर किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया। इसके बाद मुकेश सिंह ने किसानों से 16 फरवरी को तहसील का घेराव करने को कहा।

उन्होंने क्षेत्र से आवारा पशु पकड़कर तहसील पहुंचें और एसडीएम व तहसीलदार की कुर्सी में बांधने की अपील की। इस मौके पर रिंकू वर्मा, बाबादीन, बलराज सिंह, कमलचंद व दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed