फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित क्लर्क पर दर्ज हुआ मुकदमा

हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित क्लर्क पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हेराफेरी करने के आरोप में निलंबित क्लर्क पर दर्ज हुआ मुकदमा
हेराफेरी के आरोप में निलंबित क्लर्क पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित भूमि अध्याप्ति कार्यालय की अलमारी से कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब पाई गई। इस मामले में पूर्व में निलंबित कनिष्ठ लिपिक पंकज अरोड़ा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लिपिक पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (यूपीडा) में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की धनराशि भेजने में हेराफेरी करने का आरोप है।

जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आउटर रिंग रोड, बाराबंकी-बहराइच हाईवे के लिए भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा देने का कार्य लंबे समय से चल रहा है। भूमि अध्याप्ति कार्यालय के कनिष्ठ सहायक पंकज अरोड़ा ने एक साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अधिग्रहीत जमीन के शांती देवी के मुआवजे के 23.36 लाख रुपये सुमिरता देवी के बैंक खाते में भेज दिया था। इसके बाद बैंक के संविदा कर्मी की मिलीभगत से रकम को धीरे-धीरे कर निकाल लिया गया। शांती देवी को मुआवजा नहीं पर हुई छानबीन में मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर अनूप पांडेय व बैंक के संविदा कर्मी तथा सुमिरता देवी के नाम केस दर्ज कराया गया। मगर, पांच माह भूमि अध्याप्ति कार्यालय के लिपिक पंकज अरोड़ा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद लिपिक ने चार्ज दिया नहीं दिया। कार्यालय से पूर्वांचल एक्सप्रेस (यूपीडा) की मूल फाइल, एनएचए के कम्प्यूटर आपरेटर की ग्रांट की फाइल व कार्य विभाजन पत्रावली आदि लेकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय तक चार्ज न देने पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में जब अलमारी का ताला तोड़ा गया तो यह महत्वपर्ण फाइलें गायब मिली। इसकी रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश किया। इस पर सोमवार को नगर कोतवाली में लिपिक पंकज अरोड़ा पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed