फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Copy in Up board exam

क्लीनिक के अंदर लटकता मिला झोलाछाप डॉक्टर का शव

Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Copy in Up board exam
कोटवाधाम(बाराबंकी)। इलाके के एक गांव में सोमवार की सुबह एक झोलाछाप डॉक्टर का शव उसके क्लीनिक के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि इस घटना के बाद दो थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में भी उलझी रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना रामनगर क्षेत्र के कटका गांव के रहने वाले जगमोहन गौतम उर्फ मुन्ना(40) पुत्र रामचंदर ग्राम दरियाबाद थाना क्षेत्र के खजुरी मजरे जगदीशपुर में प्राइवेट दवाखाना चला कर अपनी ससुराल कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के मुरई गांव मे रहता था। जगमोहन जब रविवार की रात को अपने घर मुरई गांव नही पहुंचा तो परिवारीजन सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे। इस बीच जब क्लीनिक का शटर खोलकर देखा तो उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों मे लटकता मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली बदोसराय व थाना दरियाबाद पुलिस घंटो सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद दरियाबाद पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि बड़ी लड़की की शादी 15 मई को होनी है। जिसका तिलक इसी माह की 16 मार्च को होना था। सारी तैयारियां जोरों से चल रही थी। अचानक हुई इस मौत सेे परिवारीजनों का बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सुमन ने रोते हुए बताया कि घर में कमाने वाले सिर्फ यही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेरे परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। मृतक के चार लड़की व दो लड़के हैं। परिवारीजनों ने बताया कि क्लीनिक का शटर में ताला नहीं बंद था सिर्फ शटर नीचे था। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्याकर शव लटका दिया व क्लीनिक का शटर बंदकर भाग निकला है। हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed