फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Youth takes his own life after writing "Never get married"; multi-page suicide note found in pocket; body

यूपी: 'कभी शादी मत करना' लिखकर युवक ने दी जान, जेब में मिला कई पन्नों का सुसाइड नोट; पेड़ से लटकी मिली लाश

Fri, 04 Sep 2026 01:03 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 04 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

बाराबंकी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से कई पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पत्नी और उसके भाइयों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
UP: Youth takes his own life after writing "Never get married"; multi-page suicide note found in pocket; body
युवक ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में पत्नी और उसके भाइयों से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए पिकअप चालक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को कुर्सी क्षेत्र के भेड़हापुर निवासी सतीश यादव (30) का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर माती क्षेत्र में मिला। मृतक की जेब से कॉपी के पन्नों पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी समेत उसके भाइयों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एक पन्ने पर लिखी पंक्ति-‘बस, कभी शादी मत करना’ ने मामले को और मार्मिक बना दिया है।

विज्ञापन

 

पेड़ से शव लटका मिला

पुलिस के अनुसार, सतीश यादव पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह अपनी पिकअप लेकर घर से निकला था। बाद में उसकी पिकअप माती क्षेत्र में खड़ी मिली और कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान सतीश की जेब से कॉपी के कई पन्नों पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक नोट में सतीश ने पत्नी मोनिका को आत्महत्या का कारण बताया है। साथ ही पत्नी के भाइयों उमेश और दिनेश पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद

पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ ही सतीश और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद की भी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ ही कई तरह की चर्चाएं हैं। माती क्षेत्र के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पत्नी और उसके भाइयों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed