{"_id":"6a99d6eb1badd09374095aba","slug":"welcoming-new-students-to-the-college-through-the-diksharambh-induction-program-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178581-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दीक्षारंभ से महाविद्यालय में नव प्रवेशार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दीक्षारंभ से महाविद्यालय में नव प्रवेशार्थियों का स्वागत
Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
हरख। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समिति की तरफ से इसका आयोजन नव प्रवेशार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए किया गया। इसका शुभारंभ मां वीणापाणी के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुआ।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं, क्लबों और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. जय प्रकाश पटेल ने महाविद्यालय का सामान्य परिचय, कॅरिअर परामर्श और स्वयं पोर्टल के बारे में बताया। प्रो. धर्मवीर ने प्रवेश, परीक्षा और सांस्कृतिक समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। रेनू मौर्या ने क्रीड़ा, छात्रवृत्ति और स्कूटी योजना की जानकारी दी। डॉ. राम लाल ने डिजी शक्ति योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. शिप्रा राय ने सड़क सुरक्षा क्लब और डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बाबा बैजनाथ सांस्कृतिक क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया। अखिलेश कुमार राय ने अनुशासन, गणवेश, नशामुक्त अभियान और ओएनओएस की जानकारी दी।
डॉ. सुनील कुमार ने पुस्तकालय सुविधाओं के बारे में बताया। विजय लक्ष्मी यादव ने मार्गदर्शन, परामर्श, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और रोवर्स-रेंजर्स की भूमिका समझाई। प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का स्वागत कर नियमितता और अनुशासन बनाए रखने को प्रेरित किया।