फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roads flooded due to rain; elderly man dies after wall collapses.

Barabanki News: बारिश से सड़कंे लबालब, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Roads flooded due to rain; elderly man dies after wall collapses.
बाराबंकी। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से शहरी व ग्रामीण इलाकों हुए जलभराव से सड़कों से लेकर जिला अस्पताल परिसर व बस अड्डा परिसर लबालब नजर आए। वहीं असंद्रा के पठकनपुरवा में बुधवार रात बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार गिरने से इसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मजरे धनौली खास गांव में बुधवार देर रात कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर सालिकराम कश्यप (64) की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।सालिकराम कश्यप अपने तीन बेटों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे और करीब 20 दिन पहले गांव आए थे।
विज्ञापन

गांव में उनका कच्चा मकान गिर गया था और वे नया घर बनवाने की तैयारी कर रहे थे। रात में वह अपने मकान से सटे पड़ोसी रामसुमिरन की कच्ची दीवार पर रखे टिन शेड के नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन

रात में अचानक मोहल्ले के लोग तेज आवाज के कारण जाग गए। लोग घर से बाहर निकले तो बरसात के कारण रामसुमिरन की दीवार गिरी पड़ी थी। लाेगों ने मलबा हटाकर सालिकराम को बाहर निकाला। उन्हे रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, पोखरा क्षेत्र के गांवों में बारिश के कारण तीन घर गिर गए। त्रिवेदीगंज के महिमा पुर गांव में रामकिशुन का कच्ची मिट्टी का घर, बेलवा गांव में अयोध्या प्रसाद का घर व ब्लॉक हैदरगढ़ के पेचरुआ गांव में अंकित शुक्ला का मकान भी बारिश से ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed