फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister's dream project will be completed if five crores are found

Barabanki News: पांच करोड़ मिलें तो पूरे हों मुख्यमंंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट

Wed, 22 Feb 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's dream project will be completed if five crores are found
बाराबंकी। प्रदेश सरकार का बजट बुधवार को प्रस्तुत होगा। इस बजट को लेकर जिले को भी उम्मीदें हैं। कई परियोजनाएं बजट के अभाव में पूरी नहीं हो पा रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं। विभागों के पास बजट न होने से वर्षों बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य किसी भी कार्य को पूरा नहीं कराया जा सका है। पिछले दो माह से अधूरे कार्यों में प्रगति भी शून्य है। संबंधित विभागों ने जारी की गई राशि का उपभोग प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत कर दिया है, लेकिन फिर भी बजट आवंटित नहीं हो सका है। इतना ही नहीं 50 लाख एवं 10 करोड़ से अधिक की एक दर्जन अन्य परियोजनाएं भी बजट के अभाव में अधर में अटकी हुई हैं। इनके लिए करीब पांच करोड़ रुपये मिलें तो ये काम पूरे हो सकें।
विज्ञापन



वर्ष 2017 से 2019 के मध्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर जिले में चार परियोजनाओं पर कार्य कराए जाने को मंजूरी दी थी। इनमें व्यवसायिक शिक्षा विभाग की ओर से विधानसभा रामनगर क्षेत्र में आईटीआई की स्थापना का कार्य शुरू कराया गया, जो मई 2022 में पूरा होना था। यहां प्रशासनिक भवन, वर्कशॉप, फर्श, आवासीय भवन व विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है, लेकिन रंगाई-पुताई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभा कुर्सी के ग्राम सैंदर थाना घुंघटेर में 64.80 लाख रुपये से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाना था, लेकिन अब तक सिर्फ 65 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। जून 2020 में उपभोग प्रमाणपत्र भी प्रेषित कर दिया गया था, फिर भी दूसरी किस्त नहीं मिलने से काम रुका हुआ है।



पुलिस चौकी का निर्माण अगस्त 2020 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। वहीं राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भिटरिया में बस स्टेशन का निर्माण शुरू कराया गया था। यहां जनवरी तक सिर्फ 44 प्रतिशत ही कार्य पूरा कराया जा सका है। विभाग की ओर से उपभोग प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन 3.36 करोड़ के बजट में सिर्फ 67.66 लाख रुपये का बजट मिला था, जिससे कार्य कराए जा चुके हैं। सिर्फ चिकित्सा विभाग ने हैदरगढ़ में सीएचसी निर्माण का कार्य पूरा कराया है।


बजट के अभाव में अधर में परियोजनाएं व उनकी लागत
आईटीआई बनीकोडर का निर्माण- 4.98 करोड़
आईटीआई सिरौलीगौसपुर का निर्माण- 4.98 करोड़
पूरेडलई के ग्राम खेता सराय में जीआईसी का निर्माण- 2.65 करोड़
विकास खंड मसौली के ग्राम भयारा में जीजीआईसी का निर्माण- 3.15 करोड़
जीआईसी फतेहपुर में एक हाल, दो शौचालय व चार कक्ष निर्माण- 1.62 करोड़
जैदपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक एवं बालिका व बालक छात्रावास- 8.30 करोड़
मसौली के हेतमपुर में ब्लॉक इंस्टीट्यूूट ऑफ टीचर एजूकेशन- 4.11 करोड़

फतेहपुर में राजकीय आईटीआई में परीक्षा व मल्टी परपज हाल- 85.50 लाख

दरिया के भिटरिया घरौली में बस स्टेशन निर्माण- 3.36 करोड़

मवई-सुबेहा मार्ग पर गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर सेतु निर्माण- 17.87 करोड़
सिरौलीगौसपुर में कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण- 1.40 करोड़
बदोसराय सफदरगंज मार्ग से कोटवाधाम मार्ग का चौड़ीकरण- 24.25 करोड़







बजट के लिए संबंधित विभागों को उपभोग प्रमाणपत्र दे दिया गया है एवं पत्र लिखकर बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed