{"_id":"58a73cd64f1c1b6439d84784","slug":"campaigning-ends-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
amar ujala
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण को लेकर जिले की छह विधानसभा पर रविवार को मतदान होगा। इसको लेकर चल रहा चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार शाम पांच बजे से थम गया। मतदान कराने को लेकर शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान और नवीन सब्जी मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
जिले के 2308 मतदेय स्थलों पर रविवार सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे।
शुक्रवार को सुबह सात बजे से कुर्सी और हैदरगढ़ के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान और बाराबंकी, दरियाबाद, जैदपुर तथा रामनगर के लिए नवीन सब्जी मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार पोलिंग पार्टियों को विधानसभावार रवाना किए जाने को लेकर अधिकारी नामित करते हुए उनकी जवाबदेही तय कर दी है। वहीं एआरटीओ को निर्धारित संख्या में वाहनों की उपलब्धता कराने के आदेश दिए गए हैं।
सीडीओ ने जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय सिंह को कुर्सी, डीएसटीओ रामप्रकाश को हैदरगढ़, बीएसए पीएन सिंह को रामनगर, उपायुक्त मनरेगा जीशान रिजवी बाराबंकी, एई मनरेगा टीएन सिंह को जैदपुर और स्टाम्प आयुक्त अमरेश मणि दरियाबाद विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियों का रवाना करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
जीआईसी व मंडी परिसर से रवाना होने वाली 2308 पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए निर्धारित संख्या में हल्के व भारी वाहनों की उपलब्धता करा दी गई है। बूथों पर कार्मिकों को शनिवार से भेजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 541 भारी वाहन, 542 हल्के वाहन समेत 1083 वाहनों व्यवस्था की गई हैं। इनमें मैजिक, बोलेरो के साथ बस, ट्रक, डीसीएम आदि शामिल हैं।
जीआईसी मैदान से जहां 774 पोलिंग पार्टियों भेजी जाएंगी। मंडी परिसर से चार विधान भाओं की 1534 पोलिंग पार्टियां रवाना हाेंगी। पोलिंग पार्टियाें को रवाना करने के लिए दोनों स्थलों पर दस-दस काउंटर लगाए गए हैं। जिससे मतदान कार्मिक को ड्यूटी संबंधी जानकारी लेने के लिए न भटकना पड़े। जिसमें एक काउंटर रिजर्व के रूप में भी बनाया गया है।