{"_id":"67ef91f1be0b8e67060ee5b7","slug":"bus-overturned-at-toll-plaza-two-got-seriously-injured-passengers-screamed-major-accident-averted-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: टोल प्लाजा पर पलटी बस... चालक सहित कई यात्री चोटिल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: टोल प्लाजा पर पलटी बस... चालक सहित कई यात्री चोटिल, बड़ा हादसा टला
Fri, 04 Apr 2025 01:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
लखनऊ से अयोध्या जा रही अवध डिपो की बस बाराबंकी में अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पलट गई। हादसे में चालक सहित कई यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से अयोध्या जा रही अवध डिपो की बस शुक्रवार दोपहर हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा की लेन नंबर नौ के पास पलट गई, जिसमें चालक साहित कई यात्री चोटिल हुए है। बस में कुल 25 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
परिचालक देवनारायण और एक यात्री को ज्यादा चोट आई है, जिनको जिला अस्पताल लाया गया। चालक मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ।
ये भी पढ़े- Lucknow: बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में कई बच्चे घायल
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather: पांच दिनों में पांच डिग्री बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, डराने वाली है मौसम विभाग ये चेतावनी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। क्रेन मंगवाकर बस को लेन से हटाया गया। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।