{"_id":"6ad65f3c33d8c86c9c055fe4","slug":"another-medicine-distribution-counter-will-be-set-up-at-the-district-hospital-barabanki-news-c-315-1-slko1014-182252-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिला अस्पताल में बनेगा एक और औषधि वितरण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिला अस्पताल में बनेगा एक और औषधि वितरण कक्ष
Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक और औषधि वितरण कक्ष बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए दंत विभाग के पास खाली पड़ी जमीन का चयन किया गया है। इससे मरीजों को दवा लेने में राहत मिलेगी और मौजूदा काउंटर पर दबाव कम होगा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से 1800 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ओपीडी में ही औषधि वितरण कक्ष है और चिकित्सक भी मरीजों को देखते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ने से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए ओपीडी के बाहर दवा वितरण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। दंत विभाग के पास चयनित जमीन पर पहले से टिनशेड और एक वितरण काउंटर संचालित है। इसे विस्तार देने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।