{"_id":"6ad65eb7cd9386e1da03a360","slug":"two-women-contract-dengue-barabanki-news-c-315-1-slko1014-182264-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेंगू की चपेट में आई दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेंगू की चपेट में आई दो महिलाएं
Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को दो महिलाएं डेंगू संक्रमित मिलीं। जांच में पुष्टि के बाद दोनों को लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में करीब 38 मरीज डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सफेदाबाद और सूरतगंज निवासी एक-एक महिला डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों को पांच दिनों से तेज बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों से इलाज कराने पर सुधार नहीं हुआ तो रविवार शाम लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने चिकित्सकों की टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जांच के लिए करना पड़ा एक घंटा इंतजार
फोटो- 04
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1203 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के 307 मरीज थे। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सालेहनगर के रामगुलाम, मौथरी की दिव्या और जसनवारा की शांति ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन नंबर नहीं आया। मोहित और राजेश ने बताया कि ब्लड जांच के लिए पैथोलॉजी पहुंचने पर समय समाप्त होने की बात कहकर लौटा दिया गया। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए प्रशिक्षु चिकित्सक लगाया गया है। पुराने मरीज आने से देरी हुई होगी।