{"_id":"6ad65e3506e21826cf0e414c","slug":"183-children-forced-to-study-beneath-a-high-tension-line-barabanki-news-c-315-1-slko1014-182262-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईटेंशन लाइन के नीचे पढ़ने को मजबूर 183 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईटेंशन लाइन के नीचे पढ़ने को मजबूर 183 बच्चे
Mon, 19 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन।
सैदनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन 183 बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। बिजली विभाग ने चार महीने पहले खंभे तो लगा दिए, लेकिन तारों को अब तक स्थानांतरित नहीं किया है।
बच्चे प्रतिदिन हाईटेंशन लाइन के नीचे प्रार्थना करते हैं, खेलते हैं और पढ़ाई करते हैं। तेज हवा चलने पर तारों में चिंगारी निकलने से खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
प्रधानाध्यापक सरयू प्रसाद ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। खंभे लगने के बाद भी लाइन हटाने का काम अधूरा है। अधिकारी जल्द काम कराने का आश्वासन देकर टाल देते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। मसौली एसडीओ शोएब जमाल ने बताया कि जल्द ही ठेकेदार से बात कर लाइन हटवाई जाएगी।