फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A school van accident in Bangla bazar Lucknow.

Lucknow: तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में चालक गंभीर घायल व एक छात्र को भी लगी चोट

Fri, 04 Apr 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

लखनऊ के बंगला बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक जख्मी हो गया व एक छात्र को भी सिर व गर्दन पर चोट लगी है।

विज्ञापन
A school van accident in Bangla bazar Lucknow.
दुर्घटनाग्रस्त हुई वैन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉ मार्टिनियर बॉयज स्कूल की प्राइवेट वैन शुक्रवार सुबह सात बजे के लगभग आशियाना के बंगलाबाजार स्थित उद्यान हास्पिटल के पास से बच्चों को लेकर निकली ही थी कि तभी एल्डिको उद्यान गेट से निकली अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।

विज्ञापन


हादसे में चालक और आगे बैठे छात्र को ज्यादा चोटें आईं जबकि पीछे बैठे छात्रों को मामूली चोटें लगी हैं। फिलहाल चालक का ट्रामा में नाजुक हालत में इलाज चल रहा है जबकि एक घायल छात्र का एल्डिको उद्यान हॉस्पिटल में इलाज कर घर भेज दिया गया। वहीं, अन्य छात्रों के परिजन मौके से उन्हें घर लेकर चले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लॉ मार्टिनियर बॉयज स्कूल में राजाजीपुरम निवासी विनय सिंह की वैन चलती है लेकिन शुक्रवार को वैन खराब थी जिसके चलते उन्होने अपनी सफेद प्राइवेट वैन भेजी थी। वैसे तो वैन सतपाल चलाता है लेकिन ये वाली वैन राजाजीपुरम निवासी प्रह्लाद लेकर गया था। वैन मालिक विनय ने बताया कि वैन सरोजनी नगर के नादर गंज से एक बच्चे को लेकर आशियाना आयी और फिर आशियाना के एल्डिको उद्यान से निकल कर कासा ग्रीन से बच्चों को बैठाकर निकली ही थी कि तभी जलकल ऑफिस के पास एल्डिको उद्यान के से निकली तेज रफ्तार कार ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रहा बुजुर्ग भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन की रफ्तार कम थी लेकिन तेज रफ्तार कार की टक्कर से वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और इस दौरान चालक के सिर पर गहरी चोट लग गयी। जबकि बगल में बैठा सरोजनी नगर का रहने वाला नौवीं का छात्र श्रजन शिखर सिंह भी घायल हो गया। अन्य छात्रों को ज्यादा चोट नहीं पहुंची। राहगीरों व पास में मौजूद एल्डिको उद्यान के छात्रों के परिजनों ने तुरंत सभी को वैन से बाहर निकाला और नजदीकी उद्यान हास्पिटल ले गये। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed