फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bridge

गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर बनेगा पुल

Tue, 16 Feb 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
bridge
बाराबंकी। बनीकोडर ब्लॉक के सिल्हौर घाट पर गोमती नदी सेतु निर्माण को लेकर भूमि पूजन करते विधायक स? - फोटो : BARABANKI
देवीगंज (बाराबंकी)। दरियाबाद के विकासखंड बनीकोडर में गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर सेतु निर्माण का काम जल्द ही शुरू होगा। इसका भूमि पूजन सोमवार को विधायक सतीश शर्मा, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत द्वारा किया गया। इस पुल के निर्माण में 16.4 करोड़ रुपये का खर्च होगा।
विज्ञापन

कई दशकों के इंतजार के बाद ग्रामीणों की आस आखिरकार पूरी हो गई। तीन तरफ से चार जिलों अयोध्या, रायबरेली, अमेठी व सुल्तानपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर करीब सैकड़ों गांवों के लोगों को पुल की सौगात मिली है। दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, सांसद लल्लू सिंह व विधायक बैजनाथ रावत ने सोमवार को वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया। इसके बाद सेतु निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। विधायक ने कहा कि इस पुल को बनने का जो उन्होंने वादा किया था। उसे आज पूरा किया।
विज्ञापन

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव और मानस श्रीवास्तव ने बताया कि 16.4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेतु बहुत जल्द बनकर तैयार होगा। सिल्हौर ग्राम सभा के लोगों ने यह सेतु बनवाने के लिए 45 दिनों तक भारतीय किसान यूनियन के साथ जल सत्याग्रह किया था। ग्राम पूरे दूलम निवासी संजय पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीण यह सेतु बनवाने के लिए काफी दिनों से संघर्ष कर रहे थे। उस वक्त भाजपा नेता व पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा आश्वासन मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं ने भी इस पुल को बनवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद दरियाबाद विधायक बनने पर कोटवा सड़क में कई पुल का शिलान्यास करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने सिल्हौर घाट पर पुल का प्रस्ताव रखा था। केशव प्रसाद ने इस प्रस्ताव को पास करवाने का वादा किया था। फिर दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा के अथक प्रयासों से सिल्हौर घाट का पुल मंजूर हो गया। सांसद लल्लू सिंह ने सिल्हौर घाट पर स्थित भगवान लालेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता मनोज मिश्रा, कमलेश बाजपेई, विवेकानंद शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज शुक्ला उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed