फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of missing student from Sitapur found in Barabanki family says youth harassed her police investigating

UP News: बाराबंकी में मिली सीतापुर से लापता छात्रा की लाश, घरवाले बोले- युवक करता था परेशान; पुलिस कर रही जांच

Sun, 04 Jan 2026 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह UP News: बाराबंकी में मिली सीतापुर से लापता छात्रा की लाश, घरवाले बोले- युवक करता था परेशान; पुलिस कर रही जांच
UP News: बाराबंकी में मिली सीतापुर से लापता छात्रा की लाश, घरवाले बोले- युवक करता था परेशान; पुलिस कर रही जांच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 03:19 PM IST
सार

सीतापुर से लापता छात्रा की लाश बाराबंकी में नहर में उतराती मिली। सूचना पर बिलखते हुए पहुंचे घरवालों ने कहा कि एक युवक बेटी को परेशान करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Body of missing student from Sitapur found in Barabanki family says youth harassed her police investigating
महकप्रीत कौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में नहर में उतराती मिली लाश की पहचान रविवार को सीतापुर जिले से लापता छात्रा के रूप में हुई। पुरुषों जैसे कपड़े पहने होने के चलते उसकी पहचान में थोड़ा समय लगा। रविवार को पहचान होने के बाद पहुंचे घरवाले रो-रोकर बेहाल उठे। परिजनों ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी के आत्महत्या करने की बात कही। 

विज्ञापन


मामला सीतापुर के बिसवा थाना क्षेत्र के नेवराजपुर गांव का है। गांव निवासी सरदार जगदीप सिंह की तीन बेटियां थी। बड़ी बेटी महकप्रीत कौर (16) शहर के एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में होशियार और स्वभाव से आत्मनिर्भर महकप्रीत रोजाना बाइक से कॉलेज जाती थी।

विज्ञापन

15 दिसंबर से लापता थी छात्रा

बताया गया कि 15 दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता की तहरीर पर बिसवां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके अगले दिन शारदा सहायक नहर की पटरी पर उसकी बाइक मिली। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

इधर, एक जनवरी को बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में जरखा गांव के पास पुल के नीचे नहर में एक शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना था। मृतका ने पैंट, शर्ट, बेल्ट और पगड़ी पहन रखी थी। इससे उसे युवक मान लिया गया। इसी आधार पर शव को मेल श्रेणी में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया।

परिजनों ने की पहचान

पुलिस ने आसपास के जिलों समेत सीतापुर सूचना प्रसारित की। सूचना पर रविवार को जगदीप सिंह अपने परिजनों और सीतापुर के सिख समुदाय के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखकर परिजनों ने उसकी पहचान महकप्रीत कौर के रूप में की। 

पिता जगदीप सिंह ने बताया कि शुरू में बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि उनके ही जिले का निशांत बेटी को परेशान कर रहा था। यह बात महकप्रीत ने अपनी छोटी बहन सहजप्रीत कौर को बताई थी। बदनामी के डर से परिजनों से यह बात नहीं बताई। 

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed