फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Pickup going for Mundan ceremony overturned, 16 injured, 6 serious

Barabanki: दरियाबाद में हादसा, मुंडन समारोह जा रही पिकअप पलटी, 16 घायल

Fri, 04 Apr 2025 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

बाराबंकी के दरियाबाद में हुए एक हादसे मे  पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत 16 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Barabanki: Pickup going for Mundan ceremony overturned, 16 injured, 6 serious
घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मुंडन संस्कार में जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत 16 लोग घायल हो गए। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ारावा गांव निवासी देवीदीन अपने पुत्र गणेश के मुंडन संस्कार के लिए परिवार व रिश्तेदारों संग जा रहे थे। सभी लोग दो पिकअप वाहन में सवार थे।
विज्ञापन


दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान गांव के पास वीआईपी ईंट भट्टे के निकट आगे जा रही पिकअप पलट गई। घटना में सावित्री की तीन उंगलियां कट गईं, पराना और प्रदीप को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि 9 माह की गर्भवती सुनीता का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: मोबाइल एप से बिजली बिल का भुगतान होगा सरल और सुरक्षित, दूसरे के खाते में जमा होने की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ सुपरजायंट्स: टीम से जुड़ेंगे आकाशदीप, जहीर खान ने की मेट्रो की सवारी, रोहित के फॉर्म पर बोले ये बोले पोलार्ड

हादसे में छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed