फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Paying electricity bill through mobile app will be simple and safe

UP: मोबाइल एप से बिजली बिल का भुगतान होगा सरल और सुरक्षित, दूसरे के खाते में जमा होने की समस्या होगी दूर

Fri, 04 Apr 2025 10:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान करना अब सरल और सुरक्षित होगा। अब उपभोक्ताओं को दूसरे के खाते में बिल जमा होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
UP: Paying electricity bill through mobile app will be simple and safe
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पॉवर कॉर्पोरेशन ने ऑनलाइन बिजली बिलों का भुगतान करना आसान और सुरक्षित कर दिया है। अब उपभोक्ता मोबाइल एप से बिल जमा करने के दौरान सिर्फ यूपीपीसीएल, जिले का नाम और उपभोक्ता खाता संख्या के जरिये यह सुविधा हासिल कर सकेंगे। नई सुविधा मई से उपभोक्ताओं को हासिल होगी।

विज्ञापन


पहले मोबाइल एप में डिस्कॉम (पूर्वांचल वाराणसी, मध्यांचल लखनऊ, पश्चिमांचल मेरठ, दक्षिणांचल आगरा और केस्को कानपुर का चयन) को चुनना पड़ता था। इस व्यवस्था में डिस्कॉम के चयन में चूक होने पर समान खाता संख्या वाले उपभोक्ता के बिल की रकम दूसरे उपभोक्ता के खाते में जमा हो जाती थी। ऐसे उपभोक्ताओं को रकम का अपने बिल में समायोजन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए प्रबंधन ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद का भी दावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद होगा कैबिनेट विस्तार


नई व्यवस्था में डिस्कॉम चयन में उपभोक्ता से गलती की गुंजाइश ही खत्म कर दी गई है। अब उन्हें प्रचलित भीम एप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम व अमेजॉन पे आदि के माध्यमों से ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ता को डिस्कॉम के स्थान पर यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम का चयन करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता खाता संख्या अंकित करना पड़ेगा। एक जिले में समान खाता संख्या न होने से गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था भी मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed