फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Divorce five hours after marriage, wedding procession returns

UP : सिर्फ पांच ही घंटे चल पाया शौहर-बीवी का रिश्ता, हो गया तलाक, ये था पूरा मामला

Sat, 06 Jun 2026 11:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 06 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

आज के दौर में रिश्तों की उम्र को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बाराबंकी में हुई एक शादी सिर्फ पांच घंटे तक ही चल सकी। इसमें दूल्हे पक्ष ने भी खराब व्यवहार किया।

विज्ञापन
Barabanki: Divorce five hours after marriage, wedding procession returns
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में निकाह के बाद मेहर को लेकर हुए विवाद पर युवती ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इस पर निकाह के पांच घंटे बाद ही तलाक हो गया और बरात लौट गई।
विज्ञापन


मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी युवती का निकाह सद्दीपुर पट्टी निवासी जावेद के साथ तय हुआ था। शुक्रवार दोपहर बरात फतेहपुर पहुंची। स्वागत और दावत के बाद निकाह की रस्म पूरी कराई गई। जनाती पक्ष का कहना है कि निकाह के बाद मेहर अदायगी को लेकर दूल्हे पक्ष के खराब व्यवहार और बाइक की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ बरातियों ने नशे की हालत में गाली-गलौज की तो माहौल और बिगड़ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने दिए निर्देश - 'ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी रोकें, अपराधियों से सख्ती से निपटें'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन दिन की सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से, एसटीएफ की निगरानी में स्ट्रांग रूम पहुंचे पेपर; ऐसे प्राप्त करें प्रवेश पत्र


मामला बढ़ने पर नगर पंचायत चेयरमैन इरशाद अहमद कमर और सद्दीपुर ग्राम प्रधान शमशेर को बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन युवती ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। युवती की इच्छा को देखते हुए आगे की रस्में रोक दी गईं और निकाह के करीब पांच घंटे बाद आपसी सहमति से तलाक हो गया। लिखापढ़ी पूरी होने के बाद रात 10 बजे बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed