{"_id":"6aeb97ff376679fcb7039fc7","slug":"fashion-show-takes-on-a-regal-nawabi-flair-barabanki-news-c-315-1-brb1041-183697-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ‘परिधान-ए-अवध’ फैशन शो बिखेरे नवाबी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ‘परिधान-ए-अवध’ फैशन शो बिखेरे नवाबी रंग
Thu, 05 Nov 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
ऑडिटोरियम में आयोजित फैशन शो में कैटवॉक करती मॉडल
बाराबंकी। देवा मेला में बुधवार को ‘परिधान-ए-अवध’ थीम पर भव्य फैशन शो आयोजित किया गया। रैंप पर अवध की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाबी परंपरा और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला।
फैशन शो के प्रथम राउंड में पुरुष मॉडलों ने पंच तत्वों पर आधारित विशेष वेशभूषा का प्रदर्शन किया। इन परिधानों के माध्यम से प्रकृति और सृष्टि के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के प्रेम, मानवता और सामाजिक सद्भाव के विचारों को भी रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया।
महिला मॉडलों के पहले राउंड में नवाब की ओर से डिजाइन की गई आकर्षक साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। पुरुष मॉडलों ने कोर्ट सूट, जींस-शर्ट और शेरवानी जैसे विभिन्न परिधानों में रैंप पर जलवा बिखेरा। इन परिधानों को केविन किंग मौर्य ने प्रायोजित किया।
विज्ञापन
महिला मॉडलों ने एथनिक परिधान और फ्यूजन ड्रेस के जरिए पारंपरिक और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल प्रस्तुत किया। इनकी डिजाइनिंग में आशीष, विकास और उजमा सहित अन्य डिजाइनरों का योगदान रहा।
फैशन शो में मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश तानिष्का शर्मा सहित अनेक मॉडलों ने हिस्सा लिया। रैंप पर मॉडलों के आत्मविश्वास, आकर्षक परिधानों और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम की संयोजक मेला कमेटी की सदस्य रानी मृणालिनी सिंह रहीं जबकि संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।