Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man strangles wife to death, locks the house, and flees

Barabanki News: पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, मकान में ताला लगाकर भागा युवक

Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 05 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Man strangles wife to death, locks the house, and flees
 हत्यारोपी पति संदीप के साथ गोद में बच्ची को लिए मृतका सीमा (फाइल फोटो)
बाराबंकी। शहर के रसूलपुर मोहल्ले में मंगलवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग गया। रात करीब 12 बजे उसने नशे की हालत में ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। बुधवार भोर में घर का ताला तोड़कर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। महिला की सात साल की बेटी है, घटना के समय वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। पुलिस हत्या के मूल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रसूलपुर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार ने 10 साल पहले सफदरगंज के कटरा गांव निवासी सीमा (30) से प्रेम विवाह किया था। दोनों की सात साल की बेटी सिद्धि है। संदीप के घर के ठीक बगल में उसकी मां रहती हैं।
विज्ञापन

संदीप ई-रिक्शा चलवाने के साथ लखनऊ में निजी काम करता था। सीमा भी लखनऊ में लोगों के घरों में काम करती थी। परिजनों के अनुसार दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले संदीप ने शहर के हड्डीगंज मोहल्ले में एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। मंगलवार को पति-पत्नी उसी प्लॉट पर गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। शाम करीब चार बजे दोनों घर पहुंचे। इसके बाद बेटी सिद्धि ट्यूशन पढ़ने चली गई।
शाम पांच बजे के बाद जब वह लौटी तो घर में ताला लगा मिला। इस पर वह पड़ोस में रहने वाली दादी के पास चली गई। रात करीब 12 बजे संदीप ने सीमा के पिता को फोन पर हत्या की जानकारी दी। पहले परिजनों ने समझा कि वह नशे में ऐसा कह रहा है, लेकिन तीन बार फोन कर हत्या की बात दोहराने पर वे घबरा गए।
बुधवार की भोर करीब तीन बजे परिजन शहर पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब चार बजे पुलिस पहुंची और ताला तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई। कमरे में सीमा का शव पड़ा था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका है। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता धर्मेश की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी का मोबाइल फोन बंद है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

.......................
मां को पुकारती रही सिद्धि... कहा अक्सर होता था झगड़ा
सात साल की बेटी सिद्धि मंगलवार रात दादी के पास सो गई थी। सुबह उठी तो उसे अंदाजा नहीं था कि उसकी मां की हत्या हो चुकी है। घर पर पुलिस का जमावड़ा देखकर वह बार-बार सवाल पूछती रही, लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं बताया। धीरे-धीरे उसे अनहोनी का अंदाजा हुआ तो वह बिलखने लगी। वह बार बार मां को पुकारती रही। बच्ची ने बताया कि पिता शाम को घर आए थे और उसे ट्यूशन जाने के लिए कहा था। इसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं पता। उसने यह भी बताया कि मम्मी-पापा के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed