{"_id":"639ed33bb747600f98545e7e","slug":"a-woman-killed-her-husband-after-wine-party-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: शराब पार्टी से नाराज पत्नी ने बांका मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: शराब पार्टी से नाराज पत्नी ने बांका मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया, गिरफ्तार
Sun, 18 Dec 2022 02:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Dec 2022 02:35 PM IST
सार
बाराबंकी में शराब पार्टी के बाद पत्नी ने बांका मारकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी ने खुद बाहर निकलकर शोर मचाया कि कोई पति को मारकर चला गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार शराब पीने के विवाद को लेकर युवक की पत्नी ने उसकी हत्या की। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी विनय राज (28) के यहां शनिवार रात को उसके कुछ रिश्तेदार आए थे और यहां बैठकर सभी लोगों ने शराब पी थी। पार्टी खत्म होने के बाद सभी घर चले गए और विनय राज की अपनी पत्नी राधा से शराब पीने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट
कुछ देर बाद उसकी पत्नी राधा ने गांव वालों से चिल्ला कर कर बताना शुरू कर दिया कि उसके पति की हत्या करके कोई भाग गया है। सूचना पाकर मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया जांच में साबित हुआ है कि पत्नी ने ही बांका मारकर पति की हत्या की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मृतक के भाई की ओर से हत्या का मुकदमा कोठी थाने में दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में और कौन शामिल हैं इसकी पड़ताल की जा रही है।