{"_id":"5b48f3e04f1c1b43748b46fa","slug":"91531507680-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की पत्नी को सीओ के मुंशी ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की पत्नी को सीओ के मुंशी ने भगाया
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की पत्नी को
सीओ के मुंशी ने भगाया
- वकीलों ने जताया विरोध, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
फोटो- 43 पी
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर सीओ कार्यालय के बरामदे में बैठी दिव्यांग महिला तथा उसके अधिवक्ता पति को सीओ के मुंशी ने भगा दिया। शिकायत पर वकीलों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
शुक्रवार को अधिवक्ता रामकरन रावत अपनी दिव्यांग पत्नी रामरानी को इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। कस्बा हैदरगढ़ में हाईवे पर मुख्य चौराहे के निकट सीओ कार्यालय के बरामदे में बेंच पर पत्नी बैठाकर कर बस स्टॉप पर बस की जानकारी करने गए थे। इसी दौरान सीओ कार्यालय के मुंशी ने दिव्यांग महिला को अपमानित कर बरामदे से बाहर निकाल दिया तथा वापस लौटकर कारण पूछने पर अधिवक्ता को भी अपमानित किया। कोतवाली में दी गई तहरीर में सीओ के मुंशी राकेश मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ता साथी के समर्थन में बार एसोसिएशन के महामंत्री कुंवर बहादुर यादव, विजय शर्मा, मुशीलाल रावत, कमाल खान, रामकुमार अवस्थी, अशफाक, मोहम्मद अली खान आदि ने कोतवाली पहुंचकर घटना पर विरोध जताया और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।