{"_id":"5b48f3e44f1c1b3d748b479c","slug":"81531507684-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंटी में घुसे ट्रक से छह घंटे लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंटी में घुसे ट्रक से छह घंटे लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंटी में घुसे ट्रक से छह घंटे लगा जाम
क्रासर
- स्कूली बच्चे परेशान, राहगीरों ने किया हंगामा
फोटो-29, 30
अमर उजाला ब्यूरो
माती (बाराबंकी)। चिनहट-देवा मार्ग पर गुरुवार भोर नो एंटी में घुसे ट्रकों के कारण अलीपुर के पास से भीषण जाम लग गया। बारिश और किसान पथ का निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार की भोर गिट्टियों से लदे डंपर सड़क के किनारे खड़े होने से जाम बढ़ता गया। इस दौरान लखनऊ व बाराबंकी की ओर जाने वाले स्कूली वाहन समेत छोटे बड़े वाहन जाम का हिस्सा बनते गए। छह घंटे बाद जाम से निजात मिल सका इस बीच जाम में फंसे राहगीरों ने हंगामा भी किया।
लखनऊ सीमा से सटे अलीपुर गांव के पास किसान पथ का गिट्टी प्लांट लगा हुआ है। देवा-चिनहट मार्ग पर निर्माण कार्य को देखते हुए नो एंटी लगाई जाती है जिसके बावजूद भी करीब आठ ट्रक घुस गए। इससे प्लांट की ओर से गिट्टी लादकर जा रहे डंफर फंसना शुरु हो गए। बारिश होने पर यह जाम धीरे धीरे बढ़ता गया। दोनों ओर करीब दो किमी. लंबा जाम लग गया। जाम के झाम से निजात न मिलने पर फंसे राहगीरों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जाम में फंसी एंबुलेंस को किसी तरह सफेदाबाद से होने रवाना किया गया। किसान पथ इकाई के प्रबंधक शिवकुमार ने बताया कि रात को भारी संख्या में नो एंटी के बाद भी ट्रक आ जाते हैं जिससे यह समस्या बढ़ गई। गिट्टी लादकर जा रहे डंपरों को रास्ता न मिलने से जाम बढ़ता गया। रात को कोई पुलिस कर्मी पुल पर मौजूद नहीं रहता है जिससे यह समस्या बढ़ती जा रही है।