फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   23 kg silver stolen from bullion trader

Barabanki News: सराफा व्यवसायी की 23 किलो चांदी उड़ाई

Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
23 kg silver stolen from bullion trader
बाराबंकी। हाथरस जिले के एक सराफा व्यवसायी की 23 किलो चांदी की पायल लेकर दूसरा कथित व्यापारी भाग गया। करीब 15 लाख की चांदी की चोरी और ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का पता लग गया है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन



हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के गढ़ उमराव के निवासी पंकज उर्फ राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सराफा व्यापारी हैं। चांदी की डिलीवरी के लिए उनकी बात बाराबंकी के सौरभ मिश्रा से मोबाइल पर हुई थी। फोन पर ही सौदा तय होने के बाद सोमवार को पंकज उर्फ राजेंद्र अपने नौकर के साथ कार में साढे़ 23 किलो चांदी की पायल लेकर बाराबंकी आए थे। सौरभ ने उन्हें कटरा मोहल्ले के पास बुलाया।
विज्ञापन



पंकज वहां पहुंचे और इस दौरान पंकज के नौकर ने पायलों से भरा बैग कार से बाहर निकाला और सौरभ की स्कूटी पर रख दिया। व्यापारी अपनी कार मोड़ कर खड़ा करने लगा। व्यापारी के अनुसार, इसी दौरान सौरभ स्कूटी पर रखा साढ़े 23 किलो चांदी के पायलों से भरा बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस को सौरभ का मोबाइल नंबर मिला है जिसके आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि सौरभ शहर के विजय नगर का निवासी है। दोनों एक दूसरे से पहले से परिचित थे। जल्द ही चांदी की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed