फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तराई में उफान मार रहा नेपाली पानी

तराई में उफान मार रहा नेपाली पानी

Sun, 26 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
तराई में उफान मार रहा नेपाली पानी
नेपाल के पानी से तराई मेें फिर मंडराया संकट
विज्ञापन



बाराबंकी। नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़ने की वजह से घाघरा नदी उफान मार रही है। नेपाल ने एक बार फिर नदी में 2.87 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जिससे तराई के हालात और बिगड़ने की आशंका है।


नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर बह रहा है। इसके अभी और बढ़ने के आसार भी हैं। वहीं, एक माह से तटबंधों पर गुजर-बसर कर रही तीन दर्जन गांवों की 70 हजार आबादी की मुसीबतें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन



नेपाल पिछले तीन दिन के अंदर घाघरा नदी में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ चुका है। शनिवार को फिर 2.87 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ दिया गया है जो रविवार दोपहर तक तराई में पहुंचकर हालात और बिगाडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तराई में पहले से ही नेपाली पानी उफान मार रहा है। जिसकी वजह से परसावल, नैपुरा, कमियार, बांसगांव, किठुली, कंचनापुर, सुंदरनगर समेत तीन दर्जन गांवों की करीब 70 हजार आबादी एक माह से हेतमापुर, एल्गिन चरसड़ी और अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर जीवन गुजार रही है।


नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़ने से तराई के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि, नदी का पानी कभी घट जाता है तो कभी बढ़ जाता है। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर दो दिन से हो रही बारिश ने भी बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारी बढ़ा दी है।


बाढ़ पीड़ित रामेश्वर का कहना है कि, प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। एक बार राहत सामग्री मिली थी इसके बाद कोई हाल लेने तक नहीं आया।


तटबंध पर बसे रमाशंकर का कहना है कि, संक्रामक रोगों ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। लोग सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं लेकिन समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।



चिकित्सकों की टीम एक बार बंधे पर आई थी, इसके बाद दोबारा नजर नहीं आई। इससे पीड़ित निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।


इस बारे में एडीएम संदीप गुप्ता का कहना है कि, नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे तराई के लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। तटबंधों पर बसे बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव मदद दी जा रही है। नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed