फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three sub-registrar offices will open tomorrow.

Barabanki News: कल खुलेंगे तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तर

Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three sub-registrar offices will open tomorrow.
बाराबंकी। जिले के तीन नवनिर्मित सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। मंगलवार को अयोध्या में दर्शन के बाद स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल रामसनेहीघाट, नवाबगंज सदर और फतेहपुर के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


करोड़ों की लागत से बने ये आधुनिक भवन लंबे समय से उद्घाटन की बाट जोह रहे थे। अब नए भवनों में कामकाज शुरू होने से रजिस्ट्री प्रक्रिया बेहद सुलभ हो जाएगी। दफ्तरों को नए फोन कनेक्शन और डिजिटल उपकरणों से लैस किया गया है।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद मंत्री दारापुर के समीप बने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ही जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद फतेहपुर में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे। बाराबंकी के सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद वे शाम को सीधे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। लोकार्पण के बाद नबावगंज का रजिस्ट्री कार्यालय दारापुर के पास बने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। फतेहपुर और रामसनेहीघाट में भी यही व्यवस्था अपनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
जाम से मिलेगी मुक्ति
घनी आबादी से बाहर बने इन नए परिसरों के शुरू होने से शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सबसे अधिक फायदा कलेक्ट्रेट के समीप मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत के रूप में सामने आएगा। हालांकि सुरक्षा के नजरिये से दरापुर के पास बने सब रजिस्ट्री कार्यालय हाईवे के किनारे होने से संवेदनशील माना जा रहा है। यहां पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed