फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

कुर्सी (बाराबंकी)। गंभीर अपराधों के साथ प्रतिबंधित मवेशियों के वध मामलों में आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। कुर्सी पुलिस ने छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।

कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गत 13 फरवरी और 17 मार्च को अनवारी मे प्रतिबंधित मवेशी के वध की घटना हुई थी। इसमें 6 आरोपी शरीफ, शाहिद, शमशाद , मुनीर, शहनवाज, बालाजी जेल भेजा गया था। बताया कि इन आरोपियों का सुगठित गिरोह है जिसका गैंग लीडर शरीफ है। यह सभी अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी क्रिया कलाप में अनवरत लिप्त रहते हैं। इनके द्वारा प्रतिबंधित गोवंशीय पशु क्रूरता एवं निर्दयता पूर्वक वध कर मांस का विक्रय किया जाता था। इनके इस कृत्य को देखते हुए यह प्रतीत होता है कि उनसे समाज को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सभी 6 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह अन्य मामलों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed