Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ADM finds abandoned trolley loaded with paddy at the mandi

Barabanki News: एडीएम काे मंडी में लावारिस मिली धान लदी ट्राली

Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
ADM finds abandoned trolley loaded with paddy at the mandi
नवीन मंडी में लावारिस खड़ी धान लदी ट्राली।
बाराबंकी। नवीन मंडी में खुले धान खरीद केंद्रों की मंगलवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने जांच की। जांच के दौरान परिसर में धान लदी एक ट्राली खड़ी मिली लेकिन कोई किसान मौके पर मौजूद नहीं मिला। केंद्रों पर मौजूद प्रभारी से लेकर मंडी सचिव तक इसकी जानकारी नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने धान लदी ट्राली को लावारिस में दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश मंडी सचिव को दिया है।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर की गई तैयारियों को परखने मंगलवार को एडीएम 12:30 बजे नवीन मंडी पहुंच गए। यहां पर केंद्र प्रभारी सोनम सिंह व सुनीता मौजूद थी। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अब तक 1100 किसानों में टोकन वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि किसानों संपर्क किया जा रहा है। बुधवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद है। जांच के दौरान परिसर में धान लदी एक ट्राली खड़ी मिली। एडीएम ने केंद्र प्रभारी व मंडी सचिव इंद्रकुमार सिंह से जानकारी की तो वह कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर एडीएम ने धान लदी ट्राली को लावारिस में दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद के दूसरे दिन भी सरकारी क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। अब तक करीब 1507 किसान धान बेचने के लिए टोकन ले गए हैं, लेकिन मंगलवार को धान लेकर एक भी किसान नहीं आया। जैदपुर केंद्र पर भी सन्नाटा रहा यहां से अभी तक 15 किसान टोकन ले गए हैं।
हैदरगढ़ मंडी में खुले क्रय केंद्रों से 14 किसान धान बेचने के लिए टोकन ले गए। फतेहपुर के रसूलपनाह में खुले धान क्रय केंद्र से 75 किसान टोकन ले गए। साधन सहकारी समिति लक्ष्मनपुर में भी खरीद शुरू नहीं हो सकी। यहां पर तैनात शैलेंद्र ने बताया नमी चेक करने वाली मशीन व माप मशीन खराब आ गयी थी, इसलिए खरीद नहीं शुरू हो सकी है। इसके बदलने के लिए भेजा गया है।
टोकन वाली ट्रालियों को ही प्रवेश
धान खरीद पर उत्पन्न होने वाली अव्यवस्थाओं से बचने के लिए प्रशासन इस बार केवल टोकन वाली धान लदी ट्रालियों के प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। नवीन मंडी में किसानों की आड़ में बिचौलिए हावी रहते हैं और प्रभारियों की मिली भगत से धान की तौल कराते रहते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।

फिंगर स्क्रीनिंग बना बाधा
सिरौलीगौसपुर। विपणन शाखा की ओर से बदोसराय में धान खरीद केंद्र खोला गया है। यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी सरिता शुक्ला ने बताया कि किसान धान लेकर तो आए हैं लेकिन फिंगर स्क्रीनिंग न होने से धान की तौल शुरू नहीं हो सकी है। डस्टर मशीन खराब होने की वजह से दरियाबाद में खरीद शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed