Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rahul from Ayodhya trounced Shaitan Singh from Rajasthan.

Barabanki News: अयोध्या के राहुल ने राजस्थान को शैतान सिंह को चटाई धूल

Wed, 04 Nov 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 04 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rahul from Ayodhya trounced Shaitan Singh from Rajasthan.
देवा मेले के दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान
बाराबंकी। देवा मेले में मंगलवार को आयोजित दंगल प्रतियोगिता में देशभर से आए पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे रहे।
विज्ञापन

मुख्य मुकाबले में बांदा के विवेक पहलवान ने कन्नौज के जीतू पहलवान को हराया। अयोध्या के राहुल दास ने राजस्थान के शैतान सिंह को शिकस्त दी। वहीं, बाराबंकी के अजीत पहलवान और अयोध्या के शिवम पहलवान के बीच कड़े मुकाबले में शिवम विजयी रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बाबू पहलवान ने देवा के सुल्तान वारसी को हराया। गोंडा के गोलू पहलवान ने राजस्थान के काला चीता को मात दी, जबकि मुजफ्फरनगर के माल्टा पहलवान ने शाका पहलवान को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में अयोध्या के बजरंगी पहलवान ने देवा के मोहम्मद हसनैन को हराया। सीतापुर के शौकीन पहलवान ने गोंडा के गुलशन और फतेहगढ़ के संजय पहलवान ने जालौन के घनश्याम को शिकस्त दी। अयोध्या के शिवम पहलवान ने बनारस के आयुष को पराजित किया, जबकि गाजीपुर के रामनंदन ने बहराइच के अमरेश पहलवान को हराया। दंगल में पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। देर शाम तक अखाड़े में कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article