{"_id":"5cd0849abdec22074407d421","slug":"131557169306-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्ट क्लॉस रहे बाराबंकी के वोटर, बनाया नया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट क्लॉस रहे बाराबंकी के वोटर, बनाया नया रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वोटर फर्स्ट क्लास, बनाया नया रिकॉर्ड
बाराबंकी। जिले के लोगों ने सोमवार को मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित किया। भीषण गर्मी के बावजूद बाराबंकी संसदीय क्षेत्र में 63.80 प्रतिशत मतदान हुआ, जो लोकसभा चुनाव में अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत है। पिछले लोकसभा चुनाव में 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। ईवीएम के संचालन में गड़बड़ी, तीन स्थानों पर चुनाव बहिष्कार व दो स्थानों पर मामूली विवाद के बाद मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
बाराबंकी के वोटर रिकॉर्ड मतदान करने के साथ ही फर्स्ट क्लॉस रहे। मतदाताओं का उत्साह सुबह छह बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर देखने को मिला। लंबी लाइनों में खड़े होकर लोगों ने मतदान किया। दोपहर में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कुछ केंद्रों पर गर्मी का असर दिखा लेकिन धूप की तपिश कम होते ही मतदाताओं ने एक बार फिर जोश दिखाया। कई मतदान केंद्रों पर छह बजे के बाद भी वोट डाले गए। इसी का नतीजा रहा कि पिछले मतदान की तुलना में दो प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के लिए केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रविवार शाम ही पहुंच गई थीं। सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद सोमवार सुबह कर्मचारियों के मतदान शुरू करने से पहले ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरूहो गया। करीब सौ से अधिक स्थानों पर ईवीएम और वीवी पैड के संचालन में गड़बड़ी के कारण मतदान नहीं शुरू हो सका। इन सूचनाओं पर डीएम से लेकर सेेक्टर मजिस्ट्रेट तक सक्रिय हुए। कई जगह ईवीएम बदली गईं तो कई स्थानों पर ट्रेनिंग के अभाव में चुनाव कर्मी उनका संचालन नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते सुबह नौ बजे तक दस प्रतिशत से भी कम मतदान हो सका। उसके बाद धीरे-धीरे मतदान रफ्तार पकड़ने लगा। मतदाताओं का जोश देखने लायक था। दोपहर एक बजे गर्मी का पारा 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइनें कम नहीं हो रही थीं। इसके साथ ही मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने का क्रम जारी रहा। इस जोश के चलते ही मतदाना वोटिंग में फर्स्ट क्लास रहे और नया रिकॉर्ड किया हुआ।
विज्ञापन
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रेक्षक अकरम पाशा, जिला निर्वाचन अधिकारी उदयभानु त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी, सीडीओ मेधा रुपम, एएसपी आरएस गौतम, एडीएम संदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार व अन्य अधिकारी लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। एसडीएम व सीओ गड़बड़ी की सूचना पर वहां पहुंचकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में व्यस्त रहे। डीएम उदयभानु ने माना की ट्रेनिंग लेने में जिन कर्मचारियों ने लापरवाही बरती वहीं पर ईवीएम संचालन की दिक्कतें आई। समस्याओं को समय रहते सही करा दिया गया। कुछ स्थानों पर मारपीट की घटनाओं पर तत्काल अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराई गई।