फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found hanging, case registered against four for dowry murder

Banda News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, case registered against four for dowry murder
बांदा। संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पति पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए दहेज के लिए मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर ओरन रोड निवासी सुशीला देवी (25) का शव रविवार शाम चार बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुर शिवदास ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। सुशीला का पति अशोक कुमार ई-रिक्शा चलाता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद था। ससुर की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष से अतर्रा ग्रामीण के मजरा बछनी पुरवा निवासी चाचा राजू प्रसाद ने बताया कि उन्होंने सुशीला की शादी 22 फरवरी 2018 को अशोक कुमार से की थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि अशोक शराब का आदी है। वह दहेज की भी मांग करता था। सुशीला अक्सर उसे शराब पीने से मना करती थी और दहेज न दे पाने की बात कहती थी। इसी बात को लेकर उनका झगड़ा हाेता था। कई बार वह लोग सुलह समझौता करा चुके थे। लेकिन इसके बाद भी सुशीला के साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वालों ने ही मारपीट कर शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला का एक पुत्र है। वह अपने घर में इकलौती थी। पिता सत्यनारायण की मृत्यु हो चुकी है। उधर, अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका की मां मिथलेश की तहरीर पर पति अशोक, ससुर शिवदास, जेठ इंद्रपाल और ननदोई पंकज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed